डेली करेंट अफेयर्स (Daily Current Affairs)

नमस्कार दोस्तों! डेली करेंट अफेयर्स के इस अंक में हम आज 21 मई 2022 की कुछ महत्वपूर्ण खबरों को शामिल कर रहे हैं, जो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले सामान्य अध्ययन खंड की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

(a)

अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस : प्रत्येक वर्ष 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस (International Tea Day) के रूप में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत साल 2019 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा दी गई मान्यता के साथ हुई। इस वर्ष इस दिवस का विषय “चाय एवं निष्पक्ष व्यापार” रखा गया है। गौरतलब है कि, इससे पूर्व तक (साल 2005 से 2019 तक) अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस 15 दिसंबर को मनाया जाता था हालाँकि इस दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता नहीं दी गई थी साल 2019 में भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय चाय दिवस के रूप में घोषित किया।

(b)

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के मामले में भारत ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 20 मई 2022 को वाणिज्य मंत्रालय द्वारा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के संबंध में आँकड़े जारी किए गए इन आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 में भारत ने 83.57 अरब अमेरिकी डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्राप्त किया, जो अब तक किसी वित्त वर्ष के दौरान प्राप्त होने वाले FDI से अधिक है। वित्त वर्ष 2020-21 में  देश को 81.97 अरब डॉलर का एफडीआई प्राप्त हुआ था।

निवेश करने वाले देशों में सिंगापूर पहले स्थान पर है। वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर ऐसे क्षेत्र हैं, जिनमें सबसे ज्यादा विदेश निवेश आया है। इसके बाद सेवा क्षेत्र और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री का स्थान है वहीं अगर राज्यों की बात करें तो कर्नाटक सबसे अधिक निवेश किए जाने वाले राज्य है तथा दूसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमशः महाराष्ट्र एवं दिल्ली हैं।

(c)

माउंट एवरेस्ट पर विश्व का सबसे ऊंचा मौसम केंद्र स्थापित किया गया है, जिसे 8,830 मीटर की ऊँचाई पर शुरू किया गया है। नेपाल के जल विज्ञान एवं मौसम विभाग तथा नेशनल जियोग्राफिक ने पर्वतों की स्थितियों तथा मौसम संबंधी जानकारी को रियल टाइम में प्राप्त करने हेतु पांच स्वचालित मौसम केंद्रों को शुरू करने के लिए एक समझौता किया है। ये मौसम केंद्र सौर ऊर्जा से संचालित होंगे तथा मौसम निगरानी प्रणाली से वायु तापमान, हवा की गति और दिशा, हवा का दबाव, बर्फ की सतह की ऊंचाई आदि में परिवर्तन आदि घटनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे।

(d)

संयुक्त राष्ट्र ने साल 2022 के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर 6.4% रहने का अनुमान लगाया है। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (UN-DESA) ने अपनी ‘विश्व आर्थिक स्थिति और संभावनाएं (WESP) मिड-ईयर अपडेट 2022’ रिपोर्ट में भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास की दर 6.4 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। हालाँकि यह जनवरी में बताई गई विकास दर 6.7% से 0.3% कम है और इसका मुख्य कारण रूस-यूक्रेन युद्ध को बताया गया है।

(e)

भारतीय रेलवे तथा आईआईटी मद्रास के सहयोग से होगा स्वदेशी हाइपरलूप प्रणाली का विकास। केन्द्रीय रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रीअश्विनी चौबे ने हाइपरलूप ट्रांसपोर्ट तकनीक पर रिसर्च की मंजूरी दे दी है। इसके लिए आईआईटी मद्रास में हाइपरलूप तकनीक के लिए 8.34 करोड़ रुपए की लागत वाला उत्कृष्ट केंद्र स्थापित किया जाएगा।

गौरतलब है कि, हाइपरलूप ट्रांसपोर्टेशन परिवहन की एक आधुनिक तकनीक है, जिसमें बेहद कम दाब की ट्यूबों में चुंबकीय उत्तोलन के माध्यम से यात्रा की जा सकती है। इस तकनीक में अधिकतम 1000 से 1300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर पाना संभव हो सकेगा।

(f)

श्रीलंका : भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने दिवालिया घोषित कर दिया है। देश ईंधन तथा भोजन की कमी के संकट का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि देश के पास न तो डॉलर है और न ही रूपया तथा देश में स्थिरता का माहौल नहीं हैं।

(g)

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की निखत ज़रीन ने स्वर्ण पदक जीता। इस्तांबुल में बीते गुरुवार (19 मई) को आयोजित विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप प्रतियोगिता के फाइनल में थाईलैंड की जितपोंग जुतामास को 5-0 से हराकर फ्लाईवेट (52 किग्रा) वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इससे पूर्व उन्होंने सेमीफाइनल में ब्राजील की कैरोलिन डी अल्मेडा को भी 5-0 से मात दी।

Leave a Comment