LIC कंपनी को कौन नहीं जानता है? यह कंपनी हमारे देश की एक लोकप्रिय कंपनी है। यह लोगों को बीमा प्रदान करने हेतु ही सर्वाधिक प्रसिद्ध है। LIC बीमा कंपनी आए दिन नई नई पॉलिसी लाती रहती है। इसी दौरान LIC कंपनी के द्वारा एक पॉलिसी की शुरुआत की गई है।
जिसे कन्यादान पॉलिसी कहा जा रहा है। यह पॉलिसी LIC के द्वारा देश की बेटियों की शादी तथा शिक्षा के लिए निवेश करने के लिए प्रारंभ की है। इस पॉलिसी के तहत कोई भी व्यक्ति निवेश कर अपने बेटी के भविष्य को सुरक्षित कर सकता है। किंतु निवेश करने से पूर्व आवश्यक है कि आपको इस विषय में जानकारी हो कि आखिर इस पॉलिसी के तहत किस प्रकार से और कौन-कौन से लोग लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
जाने कितने का प्रीमियम देना होगा?
यह पॉलिसी हमारे देश में प्रारंभ की गई है। इस पॉलिसी के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपनी बेटी की शादी, शिक्षा या फिर भविष्य को सुरक्षित बनाने हेतु निवेश कर सकता है। यह निवेश प्लान 25 वर्षों तक जारी रहेगा। निवेश कर्ता को हर दिन ₹121 बचाने होते हैं। तत्पश्चात महीने के ₹3600 के प्रीमियम का भुगतान करना पड़ेगा। किंतु लोगों को प्रीमियम केवल 22 वर्ष तक ही देना पड़ेगा। LIC कन्यादान पॉलिसी के 25 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात् निवेश कर्ता को 2700000 रुपए प्राप्त होंगे।
आयु के विषय में भी जाने
LIC कन्यादान पॉलिसी स्कीम के अंतर्गत पॉलिसी प्राप्त करने हेतु पिता की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से लेकर के 50 वर्ष के मध्य में होनी चाहिए। इसके साथ ही साथ बेटी की आयु 1 वर्ष न्यूनतम होनी आवश्यक है। यह प्लान 25 वर्षों के लिए प्राप्त होगा। एलआईसी कन्यादान पॉलिसी निवेश कर्ता तथा उनकी बेटी की अलग-अलग आयु के मुताबिक भी प्राप्त हो सकता है। बेटी की आयु के हिसाब से इस पॉलिसी की समयावधि को घटा भी दिया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति कम अथवा अधिक प्रीमियम का भुगतान करना चाहता है, तो फिर वह इस पॉलिसी प्लान में भी सम्मिलित हो सकता है तथा इस पॉलिसी का लाभ प्राप्त कर सकता है।
LIC कन्यादान का उद्देश्य
यह बात किसी से नहीं छिपी है कि हमारे देश में बेटियों के विवाह को सर्वाधिक खर्चीला कार्य समझा जाता है। लोग इस कार्य हेतु अपने जीवन भर की जमा पूंजी झोंक देते हैं। ऐसे में काफी सारे लोग यह सोचते हैं कि यदि उनके पास बेटी है, तो वह उसका विवाह किस प्रकार से करेंगे? इस वजह से इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य यही है कि बेटियों की पढ़ाई अथवा विवाह के लिए पैसे खर्च करते समय लोगों को आपत्ति ना हो। अर्थात वह बालपन से ही कन्या के भविष्य के लिए पैसे जोड़ सकते हैं। जब उसे आवश्यकता हो तब वह उसका प्रयोग कर सके। इस पॉलिसी के तहत इच्छुक उम्मीदवार निवेश कर सकते हैं।
किस उम्र में करवाना होगा उचित?
LIC के द्वारा जब भी किसी पॉलिसी को लाया जाता है, तो फिर उसमें आयु का बड़ा ही विशेष ध्यान रखा जाता है। इसी प्रकार से यदि आप LIC कन्यादान पॉलिसी में निवेश करने की योजना में है, तो फिर आपको आयु के विषय में भी थोड़ी जानकारी रखनी चाहिए। LIC के द्वारा लाई गई कन्यादान पॉलिसी लेने के लिए निवेश कर्ता की आयु कम से कम 30 वर्ष की होनी चाहिए तथा उसकी पुत्री की आयु कम से कम 1 वर्ष की होनी चाहिए। यह पॉलिसी 25 वर्षों की अवधि के लिए प्राप्त होती है।
जिसके अंतर्गत निवेश कर्ता को केवल 22 वर्षों तक ही प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है। आपको हम इस बात से भी अवगत करवा दें कि निवेश कर्ता इस पॉलिसी में जब अपनी बेटी, जब उसकी आयु 1 वर्ष की होगी तभी आपके लिए यह पॉलिसी ज्यादा लाभकारी सिद्ध होगी। किंतु यदि आपकी बेटी की आयु थोड़ी अधिक है अथवा निर्धारित आयु की तुलना में भिन्न है, तो फिर उसके मुताबिक इस पॉलिसी की समय सीमा को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है।
क्या प्रीमियम में प्राप्त होगी छूट?
LIC के द्वारा जारी की गई कन्यादान पॉलिसी के अंतर्गत इनकम टैक्स अधिनियम 1916 के सेक्शन 80c में प्रीमियम पर छूट प्रदान की जाती है। इस छूट में अधिक से अधिक रुपए तक की प्राप्ति की जा सकती है। इसी के साथ ही साथ सेक्शन 10 (10D) मेच्योरिटी अथवा मृत्यु क्लेम की राशि पर भी छूट प्रदान की गई है। इस प्रकार से टैक्स की स्थिति में भी यह काफी ज्यादा फायदा प्रदान कर रही है। ऐसे में यदि आप इस में निवेश करते हैं, तो निसंदेह रूप से आपको निवेश की तुलना में अधिक मुनाफे की प्राप्ति होगी।
इंपॉर्टेंट डाक्यूमेंट्स
यदि आप पहले से LIC के द्वारा लाई गई निवेश पॉलिसी कन्यादान में निवेश करना चाहते हैं, तो फिर आपको निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- पते का सबूत
- पासपोर्ट साइज फोटो
- योजना के प्रस्ताव का विधिवत भरा हुआ और हस्ताक्षर किया हुआ फॉर्म
- पहला प्रीमियम भरने के लिए चेक या केश
- जन्म प्रमाण पत्र
LIC कन्यादान पॉलिसी हेतु पात्रता
- इस पॉलिसी को केवल बेटी के पिता ही खरीद सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत आयु सीमा का निर्धारण किया गया है, जो कि 18 वर्ष से लेकर के 50 वर्ष के मध्य में है।
- LIC कन्यादान पॉलिसी खरीदने के लिए बेटे की आयु कम से कम 1 वर्ष की होनी चाहिए।
- न्यूनतम निमित्त धनराशि 100000 रुपए होनी चाहिए।
- परिपक्वता के समय में अधिकतम बीमा राशि की कोई भी सीमा नहीं है।
- इस योजना के अंतर्गत 13 से लेकर के 25 वर्ष की पॉलिसी अवधि निर्धारित की जा सकती है।
कन्यादान पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी की अवधि प्रीमियम भुगतान की अवधि से 3 वर्ष अधिक होनी चाहिए। पॉलिसी की अवधि 15 वर्ष है, तो पॉलिसी धारक को 12 वर्ष की प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें:-
- Best LIC Plan: 6 बेस्ट LIC पॉलिसी, मिलेगी आर्थिक सुरक्षा और बेहतर रिटर्न
- Insurance Policy: एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे अब सारी कंपनियों के इंश्योरेंस, बीमा नियामक ने तैयार किया प्लान
- Ayushman Card Payment List 2023: सरकार ने दिए 5 लाख, लिस्ट में नाम चेक करें
निष्कर्ष
आज के इस पोस्ट में हमने आप सभी लोगों के समक्ष LIC कन्यादान पॉलिसी से संबंधित पात्रता, जरूरी दस्तावेज तथा अन्य नियम के विषय में सारी आवश्यकता जानकारियां उल्लेखित की है। हमें आशा है कि हमारे द्वारा उपलब्ध कराई गई यह सभी जानकारियां आपको लाभान्वित करने हेतु पर्याप्त होंगी।