MP Free Laptop Yojana 2022: 10वीं और 12वीं छात्रों को होगा लैपटॉप वितरण, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया देखें

MP Free Laptop Yojana: कोरोना काल में जब कई विद्यालयों और संस्थानों द्वारा ऑनलाइन क्लास शुरू की गई तब कई बच्चे सिर्फ इस वजह से क्लास नहीं कर पाए क्योंकि उनके पास स्मार्टफोन या लैपटॉप नहीं था। आज के समय में स्मार्ट गेजेट्स उतने ही जरूरी हो गए हैं जितना हमारा खाना पीना। वर्तमान युग डिजिटल युग बन चुका है, कहना गलत नहीं होगा। इसलिए कई राज्य की सरकारों ने अपने यहां के छात्र छात्राओं को फ्री स्मार्ट फोन और लैपटॉप देने के योजना की शुरुआत की है।

मध्य प्रदेश सरकार ने भी अपने यहां सरकारी स्कूल में पढ़ रहे मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप प्रदान करने की घोषणा की है ताकि उनके पढ़ाई में किसी प्रकार की रुकावट न आए। अगर आप ही मध्य प्रदेश से हैं और इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार द्वारा तय की गई पात्रता, मांगे गए दस्तावेज तथा आवेदन की प्रक्रिया सभी जानकारी इस लेख में दी गई है।

MP फ्री लैपटॉप योजना 2022

मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने ट्विटर के माध्यम से की थी। 20 जुलाई 2020 को अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है, “मध्यप्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करने की योजना पुनः प्रारंभ की जा रही है। इसके अंतर्गत सरकार द्वारा मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने के लिए रु.25 हज़ार की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।” सरकार द्वारा यह राशि राज्य के हर जिले के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से सिंगल क्लिक के जरिए 12वीं बोर्ड परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को दी जाती है।

Read this also:

मध्य प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना का उद्देश्य

MP Free Laptop Yojana: मध्य प्रदेश सरकार अपने यहां पढ़ रहे सरकारी स्कूल के बच्चों को आगे की पढ़ाई के मदद करने के लिए फ्री में लैपटॉप देने की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि वह बच्चे जो आर्थिक तंगी की वजह से खुद को डिजिटल माध्यम से नहीं जोड़ पाते, उन्हें लैपटॉप खरीदने के लिए राशि प्रदान करना। इससे वे अपने निकट भविष्य में पढ़ाई, करियर व रोजगार को लेकर जागरूक / अपडेट रहेंगे। इस योजना का एक उद्देश्य यह भी है कि राज्य के छात्र छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

MP Free Laptop Yojana 2022 Overview

योजना का नाममध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022
वर्ष2022
अंतर्गतमध्य प्रदेश सरकार
शुरू की गईमुख्य मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान
योजना का लाभफ्री लैपटॉप शिक्षा हेतु प्रदान करना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के छात्र
आवेदन करने की प्रक्रियाऑनलाइन / ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटshikshaportal.mp.gov.in

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 की विशेषताएं

  • इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 25 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता लैपटॉप खरीदने के लिए प्रदान की जाएगी ताकि आगे की पढ़ाई वे डिजिटल माध्यम से कर सकें।
  • इस योजना का लाभ केवल मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के छात्र ही उठा सकते हैं।
  • 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेघवी छात्र छात्राओं को लैपटाप खरीदने के लिए तय की गई राशि का वितरण किया जायेगा।
  • इस योजना के माध्यम सभी छात्र जो आर्थिक तंगी के कारण लैपटॉप नहीं खरीद पाते, उन्हें लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे जिससे कि वह ऑनलाइन पढ़ाई कर पाएंगे।
  • योजना के माध्यम से प्रदान किया गया लैपटॉप छात्र छात्राओं को उनके रोजगार संबंधी जानकारी व सुझाव इकट्ठी करने में मददगार साबित होगा।
  • इस योजना के माध्यम से लैपटॉप खरीदने के लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन के लिए छात्रों को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

MP लैपटॉप योजना 2022 के लिए पात्रता

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का मध्य प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राएं ही उठा सकते हैं। यह योजना नियमित एवं  स्वाध्यायी छात्र दोनों के लिए है।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक का 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंको से पास होना अनिवार्य है। इसके लिए सरकार द्वारा न्यूनतम अंक प्रतिशत भी तय किए गए हैं। अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्र छात्राओं के लिए न्यूनतम अंक 75% तथा जनरल कैटेगरी के छात्र छात्राओं को योजना का उठाने हेतु न्यूनतम 85% अंक लाने होंगे।

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹600000 या फिर उससे कम होनी चाहिए। Madhya Pradesh Free Laptop Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको मध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश का छात्र होना अनिवार्य है।

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना 2022 के लिए पात्रता देखने की प्रक्रिया

  • मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना का लाभ उठाने वाले योग्य छात्र छात्राओं को सबसे पहले सरकार द्वारा जारी की गई ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। इस होम पेज पर शिक्षा पोर्टल का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने पर अगला पेज खुलेगा जहां लैपटॉप का विकल्प दिखाई देगा। आवेदक को इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको पात्रता जाने के विकल्प पर क्लिक करना होगा। विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी पात्रता जाने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने पर अगला पेज खुल जायेगा। इस पेज पर आपको 12 वी कक्षा का रोल नंबर भरना होगा और Get Details of Meritorious Student के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने आपकी पात्रता खुल जाएगी।

MP लैपटॉप योजना 2022 में आवेदन करने के लिए महत्त्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • घर के सदस्यों का आय प्रमाण पत्र
  • बैंक अकाउंट डिटेल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र

योजना के तहत ई भुगतान की स्थिति देखने की प्रक्रिया

  • ई भुगतान की स्थिति देखने व जानने के लिए सबसे पहले शिक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा। इस होम पेज पर ‘ई भुगतान की स्थिति देखे’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा।
  • इस अगले पेज पर आपको अपना 12वीं बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर भरना होगा और अगले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • यहां पूछी गयी सभी जानकारी को सही सही व ध्यान से भरना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद आपके सामने ई भुगतान की स्थिति आ जाएगी।

Read this also:

MP Free Laptop Yojana 2022 [FAQ]

MP में लैपटॉप के लिए कितना प्रतिशत आवश्यक है?

सरकार प्रत्येक छात्र को 25,000 रुपये की पेशकश करेगी, जिन्होंने लैपटॉप खरीदने के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) द्वारा आयोजित कम से कम 85% मार्क्स क्लास 12 बोर्ड की परीक्षा दी है। इस सांसद मुक्त लैपटॉप योजना के माध्यम से, नियमित और स्व-सिखाया दोनों छात्रों को लाभ होगा।

MP लैपटॉप योजना 2020 के लिए कैसे आवेदन करूं?

छात्रों को मध्य प्रदेश शिख्शा पोर्टल shikshaportal.mp.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के माध्यम से ऑनलाइन लैपटॉप योजना के लिए आवेदन करना होगा। अब, आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई है और धन का हस्तांतरण भी आयोजित किया गया है।

निष्कर्ष

हमने अपने इस देश के जरिए आप लोगों को एमपी फ्री लैपटॉप योजना 2022 के बारे में सारी जानकारी देने की कोशिश की है. और बताया है अब एमपी फ्री लैपटॉप योजना के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं और उसके प्रक्रिया क्या है, फिर भी अगर आपको किसी भी प्रकार का सवाल पूछना चाहते हैं तो हमें आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं हम आपके सवालों का जवाब देने की पूरी पूरी कोशिश करेंगे. हम जानते हैं कि हमारे इस लेख को ज्यादा से ज्यादा अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और उन्हें भी बताएं फ्री लैपटॉप योजना के बारे में.

Leave a Comment