कोई भी क्षेत्र चाहे वह विज्ञान हो, कला हो, खेल हों अथवा समाजसेवा हो विभिन्न क्षेत्रों में उतकरिस्थ कार्य को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कारों का चलन है। पुरस्कारों की यह व्यवस्था ऐसे क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों की पहचान को तो उजागर करते ही हैं साथ ही अन्य लोगों को भी इन अलग अलग क्षेत्रों में कार्य करने के लिए आकर्षित करते हैं। आज ऐसे ही एक पुरस्कार, जिसे अकेडमी अवॉर्ड या सामान्यतः ऑस्कर के नाम से जाना जाता है को समझेंगे तथा जानेंगे उन सभी कलाकारों को जिन्हें इस वर्ष का पुरस्कार दिया गया है।
क्या है अकेडमी अवॉर्ड या ऑस्कर?
ऑस्कर के रूप में लोकप्रिय अकादमी पुरस्कार, फिल्म उद्योग में कलात्मक और तकनीकी योग्यता के लिए दिया जाने वाला पुरस्कार हैं। इसे दुनिया भर में मनोरंजन उद्योग में सबसे प्रतिष्ठित और महत्वपूर्ण पुरस्कारों के रूप में माना जाता है। ये पुरस्कार एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाते हैं, जो सिनेमा के क्षेत्र की उपलब्धियों में उत्कृष्टता की एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता है।
विभिन्न श्रेणी के विजेताओं को एक ट्रॉफी के रूप में एक स्वर्ण प्रतिमा की एक प्रति से सम्मानित किया जाता है, जिसे आधिकारिक तौर पर “अकादमी अवार्ड ऑफ मेरिट” कहा जाता है, हालांकि आमतौर पर इस इसके उपनाम, “ऑस्कर” द्वारा संदर्भित किया जाता है। प्रतिमा आर्ट डेको शैली में प्रस्तुत एक शूरवीर को दर्शाती है। इसकी एतिहासिक पृष्ठभूमि को देखे तो यह पुरस्कार पहली बार 1929 में प्रस्तुत किए गए थे, जिसमें विजेताओं को एक गोल्ड प्लेटेड स्टैच्यू प्रदान किया गया जिसे आमतौर पर ऑस्कर कहा जाता है।
कैसे होता है चयन
ऑस्कर के लिए विजेताओं को निम्नलिखित 24 श्रेणियों में से चुना जाता है: सर्वश्रेष्ठ चित्र, अभिनेता, अभिनेत्री, सहायक अभिनेता, सहायक अभिनेत्री, निर्देशन, मूल पटकथा, अनुकूलित पटकथा, छायांकन, प्रोडक्शन डिजाइन, संपादन, मूल स्कोर, मूल गीत, पोशाक डिजाइन, मेकअप और हेयर स्टाइलिंग, साउंड मिक्सिंग, साउंड एडिटिंग, विजुअल इफेक्ट्स, विदेशी भाषा की फिल्म, एनिमेटेड फीचर फिल्म, एनिमेटेड शॉर्ट, लाइव-एक्शन शॉर्ट, डॉक्यूमेंट्री फीचर और डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट।
केवल एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज के सदस्य ही ऑस्कर के लिए उम्मीदवारों को नामांकित और वोट कर सकते हैं। अकादमी फिल्म निर्माण की विभिन्न शाखाओं में विभाजित है, और प्रत्येक पुरस्कार श्रेणी में नामांकित व्यक्तियों को संबंधित शाखा के सदस्यों द्वारा चुना जाता है।
2022 के ऑस्कर विजेता
आइए अब उन कलाकारों तथा उनके कार्य के बारे में जानते हैं, जिन्हें इस वर्ष का ऑस्कर प्रदान किया गया है। गौरतलब है कि, इन विजेताओं तथा उनकी कृतियों के नाम आगामी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
ACTOR IN A LEADING ROLE
नामित कलाकार | फिल्म |
---|---|
WILL SMITH (विजेता) | King Richard |
JAVIER BARDEM | Being the Ricardos |
BENEDICT CUMBERBATCH | The Power of the Dog |
ANDREW GARFIELD | tick, tick…BOOM! |
DENZEL WASHINGTON | The Tragedy of Macbeth |
ACTOR IN A SUPPORTING ROLE
नामित कलाकार | फिल्म |
---|---|
TROY KOTSUR (विजेता) | CODA |
CIARÁN HINDS | Belfast |
JESSE PLEMONS | The Power of the Dog |
J.K. SIMMONS | Being the Ricardos |
KODI SMIT-MCPHEE | The Power of the Dog |
ACTRESS IN A LEADING ROLE
नामित कलाकार | फिल्म |
---|---|
JESSICA CHASTAIN (विजेता) | The Eyes of Tammy Faye |
OLIVIA COLMAN | The Lost Daughter |
PENÉLOPE CRUZ | Parallel Mothers |
NICOLE KIDMAN | Being the Ricardos |
KRISTEN STEWART | Spencer |
ACTRESS IN A SUPPORTING ROLE
नामित कलाकार | फिल्म |
---|---|
ARIANA DEBOSE (विजेता) | West Side Story |
JESSIE BUCKLEY | The Lost Daughter |
JUDI DENCH | Belfast |
KIRSTEN DUNST | The Power of the Dog |
AUNJANUE ELLIS | King Richard |
DIRECTING
नामित निर्देशक | फिल्म |
---|---|
Jane Campion (विजेता) | THE POWER OF THE DOG |
Kenneth Branagh | BELFAST |
Ryusuke Hamaguchi | DRIVE MY CAR |
Paul Thomas Anderson | LICORICE PIZZA |
Steven Spielberg | WEST SIDE STORY |
BEST PICTURE
फिल्म | प्रोड्यूसर |
---|---|
CODA (विजेता) | Philippe Rousselet, Fabrice Gianfermi and Patrick Wachsberger |
BELFAST | Laura Berwick, Kenneth Branagh, Becca Kovacik and Tamar Thomas |
DON’T LOOK UP | Adam McKay and Kevin Messick |
DRIVE MY CAR | Teruhisa Yamamoto |
DUNE | Mary Parent, Denis Villeneuve and Cale Boyter |
KING RICHARD | Tim White, Trevor White and Will Smith |
LICORICE PIZZA | Sara Murphy, Adam Somner and Paul Thomas Anderson |
NIGHTMARE ALLEY | Guillermo del Toro, J. Miles Dale and Bradley Cooper |
THE POWER OF THE DOG | Jane Campion, Tanya Seghatchian, Emile Sherman, Iain Canning and Roger Frappier |
WEST SIDE STORY | Steven Spielberg and Kristie Macosko Krieger |
अन्य श्रेणियों में पुरस्कार
कुछ अन्य श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले विजेता निम्नलिखित हैं-
(a) INTERNATIONAL FEATURE FILM – DRIVE MY CAR (Japan)
(b) FILM EDITING – Joe Walker (DUNE)
(c) DOCUMENTARY (FEATURE) – SUMMER OF SOUL (Ahmir “Questlove” Thompson, Joseph Patel, Robert Fyvolent and David Dinerstein) गौरतलब है कि, इस श्रेणी में एक भारतीय फिल्म “WRITING WITH FIRE” भी नामित की गई थी, जिसे ऋतु थॉमस तथा सुमित घोष द्वारा निर्देशित किया गया था।
(d) DOCUMENTARY (SHORT SUBJECT) – THE QUEEN OF BASKETBALL
(e) SHORT FILM (ANIMATED) – THE WINDSHIELD WIPER (Alberto Mielgo and Leo Sanchez)