आज के समय में नौकरी का होना इतना ज्यादा आवश्यक है, जितना ज्यादा भोजन ग्रहण करना। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होने के लिए आय का स्रोत सुनिश्चित करना होता है। ऐसे में नौकरी से एक निश्चित आय की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि इन दिनों लोगों के द्वारा नौकरी प्राप्त किए जाने पर इतना अधिक बल दिया जाता है। आज के इस पोस्ट में हम सभी लोग पोस्ट ऑफिस के द्वारा लाई गई भर्ती के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा करने वाले हैं। यदि आप भी नौकरी की तलाश में है और आपने भी 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा दे दी है, तो फिर आज के हमारे इस पोस्ट को पढ़ने के पश्चात आपको निराशा नहीं होगी।
पोस्ट ऑफिस नई भर्ती 2023
इंडियन पोस्ट ऑफिस के द्वारा हर साल काफी बड़ी संख्या में भर्ती निकाली जाती है। ऐसे में जिन भी लोगों का सपना होता है कि वह इंडियन पोस्ट ऑफिस में नौकरी करें, तो उनके लिए आवश्यक है कि वह इससे संबंधित सारी अपडेट पर निगाहें टिकाए रखें। पोस्ट ऑफिस की ओर से हर साल 40500 पदों से भी अधिक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाता रहता है। यदि बात की जाए साल 2022 की तो इस वर्ष 100000 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की स्वीकृति भारतीय डाक विभाग के द्वारा दी गई थी।
यदि बात करें साल 2023 की तो इस साल के लिए 40000 पदों पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अभी जारी की गई है। किंतु इसके पश्चात भी आप सभी को नई भर्ती देखने को मिल सकती है। हालांकि इस विषय में विभाग के द्वारा किसी भी प्रकार से कोई अधिकारिक घोषणा तो की नहीं गई है। किंतु मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इस बात की काफी प्रबल संभावनाएं हैं।
पोस्टल असिस्टेंट के लिए योग्यता
यदि आप पोस्टल असिस्टेंट अर्थात डाक सेवक के पद पर नियुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं, तो फिर इसके लिए आवश्यक है कि आप सर्वप्रथम आवेदन करें और आवेदन करने हेतु शैक्षणिक योग्यता तथा आयु संबंधित योग्यताओं पर भी ध्यान देना आवश्यक है। जिसके विषय में संक्षिप्त रूप से जानकारी इस पोस्ट में उल्लेखित की गई है। यदि बात की जाए शैक्षणिक योग्यता की तो इन पदों पर भर्ती प्राप्ति हेतु आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 12वीं पास होना आवश्यक है।
इसके अलावा आवेदन कर्ता को मैट्रिक कक्षा में हिंदी और उर्दू में से किसी एक विषय का ज्ञान भी होना चाहिए। आयु संबंधित पात्रताओं पर यदि बात की जाए तो उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 वर्ष की होनी चाहिए। वहीं यदि अधिकतम आयु की बात करें तो 27 वर्ष होनी चाहिए।
कितने वर्षों की छूट दी गई है?
इसके अतिरिक्त जो भी उम्मीदवार ओबीसी कैटेगरी से संबंधित है। उन्हें अधिकतम 3 वर्षों की छूट प्रदान की गई है। अर्थात इन्हें आयु सीमा में 3 वर्षों की सहूलियत प्राप्त होगी। यदि बात की जाए SC-ST अर्थात अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति की तो इन्हें आयु में 5 वर्षों की छूट प्रदान की गई है। सपोर्ट संबंधित पात्रता कि यदि बात की जाए, तो जिन्होंने स्वयं के स्कूल, यूनिवर्सिटी अथवा देश में अलग-अलग स्तर पर किस सपोर्ट में प्रतिनिधित्व किया है। वह उम्मीदवार भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। एक विशेष बात का ध्यान रखना आवश्यक है कि आवेदक यदि इस पद के लिए आवेदन करता है, तो उसके पास कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए। इसके साथ ही साथ प्रमाण के रूप में सर्टिफिकेट इत्यादि भी आवश्यक है।
Post Office Bharti 2022 Overview
संस्था का नाम | भारतीय डाक विभाग |
पद का नाम | विभिन्न प्रकार के पद |
श्रेणी | Government Jobs |
नौकरी स्थान | भारत |
भाषा | हिंदी |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
ऑफिशियल वेबसाइट | Click Here |
पोस्ट ऑफिस जॉब हेतु जरूरी दस्तावेज
यदि आप पोस्ट ऑफिस रिक्रूटमेंट 2023 के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो फिर आवश्यक है कि आपको इस विषय में पता हो कि इसके लिए कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है?
निम्न बताए गए दस्तावेजों को आवेदन करते समय आपको अपने साथ रखना है।
- 10वीं व 12वीं मार्कशीट
- जाती प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोट
किस प्रकार आवेदन करें?
भारतीय डाक विभाग के द्वारा समय-समय पर अलग-अलग राज्यों के लिए भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को जारी किया जाता है। यदि आप भी डाक विभाग में जारी किए जाने वाली भर्ती हेतु आवेदन करने की सोच रहे हैं। तो इसके लिए आप अधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से नोटिफिकेशन के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने नौकरी प्राप्ति हेतु कई वर्षों से प्रतीक्षा तथा प्रयास करी है। उन्हें यह बात निश्चित रूप से पता है कि डाक विभाग के द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती प्रतिवर्ष निकाली जाती है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इससे जुड़ी कुछ अनावश्यक बातें
यह भर्ती भारतीय डाक विभाग के द्वारा निकाली जाती है। इसमें आवेदन करने की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित की गई है। यदि बात की जाए योग्यता की तो शैक्षणिक योग्यता 10वीं तथा 12वीं पास होना आवश्यक है। यदि बात की जाए वेतन की तो इस नौकरी में ₹25500 से लेकर के ₹81100 तक का वेतन दिया जाता है। इस बार 40889 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदक के पास अन्य योग्यता भी होनी चाहिए इसके अतिरिक्त कंप्यूटर की भी नॉलेज होनी चाहिए। इसे प्रमाणित करने हेतु एक सर्टिफिकेट भी आवश्यक है।
किन पदों पर होती है नियुक्ति?
यदि आप का भी यही प्रश्न है, कि पोस्ट ऑफिस द्वारा निकाले गए इस भर्ती में किन पदों पर आवेदन कर्ताओं की नियुक्ति की जाती है। तो हम इस विषय में आपको जानकारी प्रदान कर दें, कि निम्न पद में इस भर्ती द्वारा नियुक्ति की जाती है।
- डाक सेवक(पोस्टल असिस्टेंट)
- लोअर सेक्शन ग्रेड पोस्ट
- स्टेनोग्राफर ग्रेड डी
- हिंदी टाइपिस्ट
- पोस्टमैन
- सॉर्टिंग अस्सिस्टेंट
हालांकि इन सभी पदों में नियुक्त किए जाने वाले व्यक्तियों का वेतन भी अलग होता है। अधिक जानकारी हेतु आप भारतीय डाक विभाग के ऑफिशल वेबसाइट में विजिट कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आज के इस पोस्ट में हमने आप सभी लोगों के समक्ष पोस्ट ऑफिस रिक्रूटमेंट 2023 अर्थात पोस्ट ऑफिस भर्ती 2023 के विषय में सारी आवश्यक जानकारियां उल्लेखित कर दी है। हमें आशा है कि हमारा यह प्रयास आप को लाभान्वित करने हेतु प्राप्त होगा।