भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड-B फेस-1 परीक्षा का परिणाम जारी, यहाँ देखें श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स (RBI Grade-B Result 2022)

बैंकिंग क्षेत्र की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रिजर्व बैंक की ओर से नया अपडेट आ चुका है। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 28 मई 2022 को आयोजित की गई आरबीआई ग्रेड-बी परीक्षा 2022 के फेस-1 का परिणाम जारी कर दिया है। जैसा कि, आप जानते हैं रिजर्व बैंक ग्रेड-बी बैंकिंग क्षेत्र का काफ़ी लोकप्रिय प्रतियोगी परीक्षा है तथा आरबीआई ग्रेड-बी ऑफिसर बनना बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी करने वाले युवाओं का एक सपना होता है।

इस साल आयोजित हुई इस परीक्षा के पहले चरण के लिए कट ऑफ अंक श्रेणी वार रिजर्व बैंक द्वारा जारी कर दिए गए हैं। ऐसे उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए थे नीचे उल्लेखित कटऑफ देख सकते हैं इसके अतिरिक्त और अधिक जानकारी के लिए कृपया रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट अथवा नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

रिजर्व बैंक के बारे में

भारतीय रिजर्व बैंक, जिसे साधारणतः आरबीआई के रूप में जाना जाता है, भारत का केंद्रीय बैंक है तथा देश के वित्तीय क्षेत्र की देखरेख के लिए नियामक संगठन है। इसके अतिरिक्त सभी बैंकों का नियामक होने के चले इसे बैंकों का बैंक भी कहा जाता है। भारतीय रुपये का निर्गमन और आपूर्ति इसके द्वारा ही नियंत्रित होता है।

इसके अतिरिक्त, इसका उद्देश्य देश के आर्थिक विकास को आगे बढ़ाना और प्राथमिक भुगतान नेटवर्क की देखरेख करना है। भारतीय रिजर्व बैंक अपने एक विशेष विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक नोट मुद्रान के माध्यम से भारतीय बैंक नोटों और सिक्कों की छपाई एवं टकसाल करता है।

Join

श्रेणीवार कट ऑफ

श्रेणीवार कट ऑफ अंक नीचे दिखाए गए हैं।

Section GENERAL/UREWS OBC SC ST PwBD (VI, HI, LD, MD)
सामान्य अध्ययन
(अधिकतम अंक = 80)
12.0012.008.006.256.256.25
रिजनिंग
(अधिकतम अंक = 60)
9.009.006.004.754.754.75
अंग्रेजी भाषा
(अधिकतम अंक = 30)
4.504.503.002.252.252.25
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
(अधिकतम अंक = 30)
4.504.503.002.252.252.25
कुल
(अधिकतम अंक = 200)
63.7563.7560.2555.2550.7549.75

महत्वपूर्ण लिक्स

नोटिफिकेशन देखें क्लिक करें
ऑफिशियल वेबसाइटक्लिक करें

Leave a Comment