एक लंबी प्रतीक्षा के पश्चात उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के द्वारा परीक्षा परिणामों को आखिरकार जारी कर ही दिया गया। परीक्षा परिणामों को जारी किए जाने के पश्चात काफी सारे छात्रों ने स्वयं के परीक्षा परिणामों को देखा और प्रसन्नता का अनुभव किया। आज के इस पोस्ट में हम सभी लोग उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित कराई गई यूपी बोर्ड परीक्षा 10वीं तथा 12वीं रिजल्ट पर विस्तार पूर्वक चर्चा करेंगे। इसके साथ ही साथ इस परीक्षा में टॉपर कौन है? इस बारे में भी बात करेंगे।
किस विधार्थी ने किया है टॉप?
कक्षा 10वीं की टॉपर-
यूपी बोर्ड 10वीं तथा 12वीं परीक्षा परिणाम के जारी किए जाने के पश्चात हमें इस बात की जानकारी प्राप्त हुई है, कि यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सीतापुर के सीता ग्रुप ऑफ एजुकेशन स्कूल महमूदाबाद की छात्रा प्रियांशी सोनी ने टॉप किया है। प्रियांशी ने 600 अंकों में से 590 अंकों को अर्जित कर 98.33% के साथ संपूर्ण प्रदेश की दसवीं की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इन्होंने हिंदी में 99, अंग्रेजी में 97, गणित तथा विज्ञान में 100-100, सामाजिक विज्ञान में 96, तथा ड्राइंग में 98 अंक प्राप्त किए हैं।
प्रियांशी के प्रत्येक विषयों में प्रैक्टिकल के अंक 30 में से 30 आए हैं। प्रियांशी सोनी ने यह भी बताया है कि वह स्कूल से घर पहुंचकर लगभग डेढ़ घंटो तक आराम किया करती थी। बाकी के शेष समय में वह पढ़ाई किया करती थी। प्रियांशी रोजाना 4 से 5 घंटे की नींद लिया करती थी। सुबह 4:00 बजे वह बिस्तर से उठ जाती थी तथा रात 12:00 बजे तक वह पढ़ाई में ही लगी रहती थी। शाम को 5:30 बजे से रात 12:00 बजे तक व नियमित रूप से पढ़ाई किया करती थी।
कक्षा 12वीं का टॉपर
यूपी बोर्ड 12वीं में महोबा के शुभ चपरा ने 97.80% अंक लाकर के टॉपर की उपाधि पाई है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चरखारी के छात्र शुभ ने 500 में से 489 अंक प्राप्त किए हैं। शुभ ने जनरल हिंदी में 98, फिजिक्स में 97, केमेस्ट्री में 99, मैथ में 99, इंग्लिश में 96 अंक प्राप्त किए हैं।
फिजिक्स केमिस्ट्री के प्रैक्टिकल में 29 में से 30 अंक प्राप्त हुए हैं। हालांकि टॉपर की उपाधि पाने के लिए शुभ को काफी अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता पड़ी थी। उन्होंने अपने संपूर्ण दिन को पढ़ाई के अनुरूप सूचीबद्ध तरीके से व्यवस्थित किया और नियमित रूप से पढ़ाई की।
यूपी बोर्ड दसवीं के टॉपर्स की सूची
हमने अभी 10वीं के टॉपर के बारे में तो बता दिया कि प्रथम स्थान पर कौन है? किंतु दूसरे तथा तीसरे एवं अन्य स्थानों पर किन टॉपरों ने अपना वर्चस्व स्थापित किया है? इस विषय में भी जानना जरूरी है।
यूपी बोर्ड के छात्रों को फ्री में मिलेगा लैपटॉप, इस तरह से उठाये इसका लाभ
- रैंक 1- प्रिंयाशी सोनी – 98.33% – सीतापुर
- रैंक 2- कुशाग्र पांडेय – 97.83% – कानपुर देहात
- रैंक 2- मिसख्त नूर – 97.83% – अयोध्या
- रैंक 3- कृष्णा झा – 97.67% – मथुरा
- रैंक 3- अर्पित गंगवार – 97.67% – पीलीभीति
- रैंक 4- श्रेयशी सिंह – 97.67% – सुलतानपुर
- रैंक 4- आंशिक दुबे- 97.50% – अयोध्या
- रैंक 4- सक्षम तिवारी – 97.50% – अंबेडकर नगर
- रैंक 4- पीयूष सिंह – 97.50% – जौनपुर
- रैंक 4- नमन गुप्ता – 97.50% – वाराणसी
- रैंक 4- शुभरा मिश्रा – 97.50% मार्क्स , सिद्धार्थ नगर
- रैंक 5- क्षितिज सक्सेना – 97.33% मार्क्स, बरेली
- रैंक 5- आस्था मिश्रा, 97.33% मार्क्स, उन्नाव
- रैंक 5- अंशिका दीक्षित, 97.33% मार्क्स, कानपुर नगर
- रैंक 5- श्रीयम त्रिपाठी, 97.33% मार्क्स, प्रतापगढ़
- रैंक 5- श्रेया मिश्रा, 97.33% मार्क्स, अंबेडकर नगर
- रैंक 5- मुस्कान भारती, 97.33% मार्क्स, आजमगढ़
- रैंक 5- अर्चना, 97.33% मार्क्स, वाराणसी
हमने ऊपर में प्रदेश में जिन छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। वे कहां के रहने वाले हैं? और उनके द्वारा कितने अंक अर्जित किए गए हैं? इस बारे में जानकारी प्रदान कर दी है।
Post Office Bharti: 10वीं 12वीं पास को मिलेगी नौकरी, 32618 पदों पर भर्ती
यूपी बोर्ड बारहवीं के टॉपर्स की सूची
अब आते हैं सीनियर स्टूडेंट्स पर अर्थात अब हम 12वीं के टॉपर लिस्ट को देखेंगे। हमने नीचे में 12वीं में अच्छे अंक अर्जित करने वाले छात्र तथा वह कहां से हैं? और उनके द्वारा कितने अंक अर्जित किए गए? इस बारे में जानकारी उल्लेखित की है।
- रैंक-1- शुभ छपरा, 97.80% मार्क्स, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, चरखारी, महौबा
- रैंक-2- सौरभ गंगवार, 97.20% मार्क्स, एसवीएम आईसी बिलासपुर, पीलीभीत
- रैंक 2- अनामिका, 97.20% मार्क्स, चौधरी एस सिंह आईसी जसवंत नगर इटावा।
- रैंक 3- प्रियांशु उपाध्याय, 97% मार्क्स, एसबीएम आईसी रघुवंशपुरम, फतेहपुर
- रैंक 3- खुशी, 97% मार्क्स, एसएसआईसी मुस्तफापुर, हुसेनगंज, फतेहपुर
- रैंक 3- सुप्रिया, 97% मार्क्स, एसपी आर आईसी बंसी सिद्धार्थनगर नगर
- रैंक 4- शिवा, 96.80% मार्क्स, चौधरी एस सिंह आईसी जसवंत नगर इटावा।
- रैंक 4- पीयूष तोमर, 96.80% मार्क्स, सरस्वती विद्या मंदिर आईसी तिरवा, कन्नौज
- रैंक 4- सुभाषना, 96.80% मार्क्स, बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज, प्रयागराज
- रैंक 4- विक्रम सिंह, 96.80% मार्क्स, एसबीएम इंटर कॉलेज, रघुवंशपुरम, फतेहपुर
- रैंक 4- निखिल तिवारी, 96.80% मार्क्स, एसबीएम इंटर कॉलेज, रघुवंशपुरम, फतेहपुर
कैसे करें मार्कशीट डाउनलोड?
अगर आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 की मार्कशीट डाउनलोड करना चाहते हैं तो हमारे बताए गए निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा जिसके बाद ही आप अपनी मार्कशीट को डाउनलोड कर पाएंगे, इसलिए हमारे बताए गए तरीकों को पूरा पालन करें और अपने परीक्षाफल को डाउनलोड करें।
- सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर results.upmsp.edu.in जाना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद परीक्षाफल के ऑप्शन में जाएं उसके बाद मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए परीक्षाफल के लिंक पर क्लिक कर दें.
- जिसके बाद आप से कक्षा का ऑप्शन पूछा जाएगा आप अपने कक्षा के अनुसार अपने आप से डाउनलोड कर सकते हैं.
निष्कर्ष
आज के इस पोस्ट में हमने आप सभी लोगों के समक्ष यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम तथा यूपी बोर्ड के टॉपर्स के बारे में उसके अलावा मार्कशीट करे उसकी सारी आवश्यक जानकारियां उल्लेखित कर दी है। हमें आशा है कि आपको बताई गयी जानकारी काम हो।
Laptop chahiye sir
Yes
Lab top chahiye sir
Laptop chaiye sir
Yes milega lepatop
Hame bhi laptop chahiye
Laptop chahiye sir 🙏🙏🙏
Sir main class 10 mein 77% Paya hu please sir mujhe bhi laptop dijiye
Ten pass
Sar laptop chahiye
Laptop chahiye sir
Ma bhi class 10 ma 80 % ha sir
Sir 95.67
Laptop chahiye
Leptop chahiye sir please🙏 I am middle family