Chandrayaan 3 Live: 23 अगस्त को इस समय चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3

चंद्रयान 3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल अभी चांद की सतह से केवल 25 किलोमीटर की दूरी पर है। इसरो ने सूचना दी है कि चंद्रयान-3 ने अपना दूसरा और अखिरी डीबूस्टिंग मनूवर सफलतापूर्वक पूरा किया है।

23 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद पर सुरक्षित रूप से उतरेगा, और इससे भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा। पहले इसमें सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन ही सफल हो पाए थे।

अंतरिक्ष विज्ञानी पीके घोष ने चंद्रयान 3 और रूसी लूना-25 की घटना पर टिप्पणी की, कहते हुए कि उनकी उम्मीद है कि 23 अगस्त को चंद्रयान 3 सफलता पाएगा।

रूसी लूना-25 का दुर्घटनाग्रस्त होना अच्छा नहीं था। रूस ने लगभग 47 साल बाद फिर चंद्रमा पर मिशन भेजा था। इस घटना से यह सिखने को मिलता है कि अंतरिक्ष अन्वेषण में हमें सतर्क रहना चाहिए।

हम आपको बता दें चंद्रयान-3 अभी चांद की सतह से लगभग 25 किलोमीटर दूर है।

चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल 23 अगस्त 2023 को शाम में 6.04 बजे चांद की सतह पर उतरने की संभावना है।

इस जानकारी को इसरो ने शेयर किया है। पहली जानकारी के अनुसार लैंडिंग 5.45 बजे होनी थी, लेकिन अब उसमें समय में बदलाव किया गया है, विस्तार से देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।